अमरीका के अत्यंत विवादित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने डलास में एक सभा में बात करते हुए, अपने ख़िलाफ़ महाभियोग चलाए जाने के प्रस्तावों की, पूर्व अटार्नी जनरल विलियम बार के ख़िलाफ़ महाभियोग के प्रस्तावों से तुलना की। अमरीकी संसद की न्यायिक समिति के सदस्य और डेमोक्रेट सांसद स्टीव कोहेन ने पिछले महीने अमरीका के पूर्व न्याय मंत्री विलियम बार के ख़िलाफ़ महाभियोग चलाए जाने की मांग की थी और कहा था कि वे क़ानून की सत्ता का पालन नहीं करते थे।
ट्रम्प ने डलास में अपने समर्थकों के बीच बोलते हुए कहा कि जब डेमोक्रेट्स ने कहा कि वे उनके ख़िलाफ़ महाभियोग चलाना चाहते हैं तो वे एक बदले हुए इंसान बन गए, मैं यह बात समझता हूं लेकिन मैं नहीं बदला। मेरे ख़िलाफ़ दो बार महाभियोग चलाया गया, मैं बदतर हो गया। उन्होंने फिर यह बात ज़ोर देकर कही कि मैं बदतर हो गया। याद रहे कि अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के ख़िलाफ़ दिसम्बर 2019 में और फिर जनवरी 2021 में अमरीकी कांग्रेस में महाभियोग चलाया गया और वे अमरीका के ऐसे पहले राष्ट्रपति बन गए जिसके ख़िलाफ़ दो बार महाभियोग चलाया गया है। (HN)
342/